फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोटों की वजह से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते बुधवार को पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपापुर-चकौती मार्ग पर एक खेत में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने 72 घंटे बीत जाने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

हरदोई-शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद जनपद की सीमा पर पाली थाना क्षेत्र का ग्राम राजपुर लभेड़ा में बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक खेत में युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला था। काफी प्रयासों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। शरीर में बायीं तरफ घसीटे जाने या रगड़े जाने के निशान मिले हैं। पीठ और बायें कंधे में भी रगड़ने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें