फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेनों में आरक्षण की मार, चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ट्रेनों में आरक्षण न मिलने और लंबी वेटिंग के कारण चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में परिवहन निगम की ओर से हरदोई से चंडीगढ़ के बीच शुरू की गई सीधी बस सेवा यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है। बस स्टेशन से संचालित इस सेवा से हरदोई सहित आसपास के जिलों के लोगों को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए दूसरे शहरों में बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

त्योहार पर चड़ीगढ़ जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुके हैं। चूंकि जिले से तमाम लोग नौकरी और पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीटें न होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इस बीच हरदोई स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई रोडवेज की बस सेवा ने काफी राहत दी है।
डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि हरदोई बस स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए बस प्रतिदिन शाम छह बजे रवाना होती है। यह बस बरेली और मुजफ्फरनगर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टेशन से हरदोई के लिए बस प्रतिदिन शाम 5:35 बजे रवाना होगी। वापसी में भी बस मुजफ्फरनगर के रास्ते हरदोई पहुंचेगी। बस संचालित होने से यात्री भी काफी मिल रहे हैं। रोजाना बस रूट के यात्रियों से फुल होकर ही जाती है। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को आवागमन का एक और विकल्प मिल गया है। खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें तय समय पर चंडीगढ़ पहुंचना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें