फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सहरसा-अमृतसर के बीच चलेगी एक फेरे की अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। त्योहारों की वजह से ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सहरसा और अमृतसर के बीच एक फेरे के लिए अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन का ठहराव हरदोई स्टेशन पर भी होगा। ट्रेन में जनरल कोच होने के कारण जिले से पंजाब जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। वहीं बिहार रूट पर भी यात्री जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले से पंजाब के लिए तमाम यात्री जाते हैं इनमें मजदूरी करने वालों सहित पढ़ने वाले लोग भी शामिल होते हैं। बता दें कि नियमित ट्रेनों में भीड़ है। ऐसे में रेलवे ने एक फेरे के लिए अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन संचालित करने की घोषणा की है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 05517 सहरसा-अमृतसर अनारक्षित पूजा स्पेशल 18 नवंबर को सहरसा से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 7:33 बजे हरदोई पहुंचेगी।
यहां दो मिनट ठहराव के बाद 7:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05518 अमृतसर से 20 नवंबर को रवाना होकर दूसरे दिन शाम को 16:53 बजे निर्धारित समय पर हरदोई पहुंचेगी। ट्रेन का अमृतसर से सहरसा के बीच लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और खगड़िया सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन से बिहार, पूर्वांचल, लखनऊ और पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें