फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नलकूपों की पुनर्स्थापना पर खर्च होंगे 1.48 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गर्मियों को देखते हुए प्रशासन ने नगरीय निकाय के साथ शहरवासियों को सुचारु जलापूर्ति देने की तैयारी की है।
विज्ञापन

नलकूपों की स्थापना के बाद संचालन की समय सीमा पूरी होने के चलते तीन नलकूपों की पुनर्स्थापना पर 1.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका परिषद के प्रस्ताव पर प्रशासन ने मुहर लगा दी है। इससे अब काम कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
नगरीय निकाय ने पहले से स्थापित नलकूपों की समय सीमा पूरी होने के चलते उनकी पुनर्स्थापना और रिबोर कराने का प्रस्ताव बनाया है। डीएम ने इस पर मंजूरी दे दी है। नगरीय निकाय शहर में रेलवे लाइन पार मोहल्ला सैयापुरवा, रेलवेगंज के सिविल लाइन में अरुणा पार्क और सदर बाजार स्थित नगर पालिका परिषद के पुराने कार्यालय में काम कराएगा। इससे शहरवासियों को गर्मियों में जलापूर्ति में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन ने तीनों नलकूपों के काम के लिए 1,48,12,000 रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

-
नगरीय निकाय इन नलकूपों पर कराएगी काम
नगरीय पालिका परिषद ने गर्मियों और नलकूपों के संचालन की अवधि पूरी होने के दृष्टिगत तीन नलकूपों की पुनर्स्थापना और रिबोर कराने की तैयारी की है। इसमें सदर बाजार स्थित नगर पालिका परिषद के पुराने कार्यालय में नलकूप को रिबोर कराने और अन्य कामों के लिए 55,92,000 रुपये की स्वीकृति दी है। ऐसे ही रेलवेगंज स्थित अरुणा पार्क में मिनी नलकूप की स्थापना और अन्य कामों के लिए 36,49,000 रुपये की मंजूरी दी गई है। मोहल्ला सैयापुरवा में जोन संख्या एक में नलकूप रिबोर आदि के काम के लिए 55,91,988 रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

-
बिजली कटौती से निपटने के लिए खरीदे जाएंगे जेनरेटर
शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जलापूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए नगरीय निकाय ने चार जेनरेटर सेट खरीदने की भी तैयारी की है। शहरवासियों को जलापूर्ति के लिए नगर पालिका परिषद को 60 केवीए क्षमता के चार जेनरेटर खरीदने के लिए 39,60,000 रुपये की मंजूरी दे दी गई है। कहा गया कि जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। तीन नलकूपों की पुनर्स्थापना के लिए 1.48 करोड़ रुपये की अलग से स्वीकृति दी गई है। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें