फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में कटी सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
चौसार-श्रीमऊ मार्ग पर बाढ़ के कारण कटी सड़क के इसी गड्ढे में गिरा था बाइक सवार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर (संवाद)। बीते दिनों आई बाढ़ के कारण चौसार श्रीमऊ मार्ग कटने से हुए गड्ढे में बाइक सवार युवक जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के रामपुर नेवादा गांव निवासी गिरजेश (25) का ननिहाल अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नंदना में है। वह तीन माह से ननिहाल में ही रह रहा था। मंगलवार शाम वह नंदना से बाइक से चौंसार गांव जा रहा था।
विज्ञापन

श्रीमऊ-चौसार मार्ग पर ग्राम करनपुर के निकट बाढ़ में कटी सड़क के गड्ढे में बाइक जा गिरी। हादसे में गिरजेश घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया।
जहां उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। अरवल थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन बिना जानकारी दिए ही शव लेकर कन्नौज चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें