फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में गड़बड़ी, कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरा के मजरा बदरुद्दीन में राशन वितरण में गड़बड़ी पर कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरा के मजरा बदरुद्दीन के ग्रामीण बदरुद्दीनपुर के ग्रामीण छोटे, रामचंद्र, रतिराम, सुरेंद्र, सतीश, देशराज, ब्रजेंद्र व शिवकुमार आदि ने 27 जुलाई को तहसील में विरोध प्रदर्शन एसडीएम सदर राकेश गुप्ता से कोटेदार की शिकायत की थी। बताया था कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपी थी। पूर्ति निरीक्षक विवेक सिंह ने बुधवार को गांव जाकर जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि कोटेदार द्वारा अंगूठा निशानी लिए जाने के बाद भी कई कार्डधारकों को राशन नहीं दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी थी। डीएम की संस्तुति पर पूर्ति निरीक्षक ने शनिवार शाम कोटदार चंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें