फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में छह के विरुद्ध रिपोर्ट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौंढ़ा में किसान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंढ़ा निवासी राजेश कुमार (54) सेवानिवृत्त फौजी है। राजेश गुुरुवार रात गांव में स्थित परचून की दुकान से कुछ सामान लेकर आ रहा था। इसी दौरान गांव निवासी सुशील, कमलेश, नरेश, सत्यनरेश, छोटू और सूरज से राजेश का विवाद हो गया था। आरोपियों ने राजेश के साथ अभद्रता कर लाठी-डंडों से मारपीट की।
इसी दौरान राजेश का बड़ा भाई श्यामबरन भी वहां पहुंच गया और बीच बचाव करने लगा। इस पर सुशील ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से श्यामबरन (60) को भी पीट दिया। ईंट पत्थरों और लात घूसों से भी श्यामबरन को पीटा। जिसके कारण श्यामबरन की मौके पर ही मात हो गई, जबकि राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक श्यामबरन के पिता शिव कुमार सिंह की तहरीर पर सुशील, उसके चचेरे भाइयों कमलेश और नरेश, चाचा सत्यनरेश और चचेरे भाइयों छोटू व सूरज के विरुद्ध हत्या, बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि गुरुवार रात दोनों पक्षों के बीच मामूली वजह पर विवाद हुआ था, लेकिन तहरीर में पुरानी चुनावी रंजिश का भी जिक्र मृतक के पिता ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें