फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर रोडवेज व प्राइवेट बसों पर भीड़

विज्ञापन
भीड़ के चलते बच्चे को खिड़की से अंदर बैठाने का प्रयास करता पुरुष यात्री। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार पर लोगों को पूरी सुविधा देने का रोडवेज का दावा भाई दूज पर पूरा होता नहीं दिखा। हाल यह रहा कि भीड़ अधिक होने से लोग बसों की खिड़कियों से बच्चों को बैठाते दिखे। एक मासूम को बस में खिड़की से बैठाते देखकर लोग बोल उठे, वाह रे व्यवस्था।
विज्ञापन

दीपावली के बाद शनिवार को भाईदूज पर रोडवेज व प्राइवेट बस स्टेशनों पर भीड़ नजर आई। सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोडवेज महकमे को जहां अलग-अलग रूट पर बसें बढ़ानी पढ़ीं व प्राइवेट बस स्टैंडों से भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर यात्रियों को लेकर बसें रवाना होती रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने व उन्हें जरूरत के हिसाब से बसें मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को हर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने पड़े। दोपहर के बाद तक रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के आने व जाने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सीट पाने के लिए लोग धक्कामुक्की भी करते नजर आए। छोटी दूरी के लिए लोग प्राइवेट बसों का सहारा लेते नजर आए।
दुकानों से घिरी सड़कें, लगा जाम
हरदोई। दिवाली और भइया दूज पर सड़कों तक दुकानें सजी होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। बड़ा चौराहे सहित कई चौराहे सुबह से शाम तक जाम से जूझते दिखे।
विज्ञापन

त्योहार पर शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर मिठाई की दुकानें फुटपाथ पर लगाई गईं। इसके अलावा गिफ्ट कार्नरों के आगे फुटपाथ पर भी साज सज्जा दिखी। जिसके कारण मार्ग संकरे से दिखे। आलम यह हुआ कि सुबह 10 बजे के बाद से ही इन मार्गों पर लगी दुकानों के आगे दोपहिया या चौपहिया वाहन खड़े होने के कारण कई बार जाम लग गया। जिसको खुलवाने में लोगों को पसीना आता दिखा। कुछ ऐसा ही हाल शहर के अन्य चौराहों का भी रहा। यहां भी दिन में कई कई बार जाम लगा रहा। ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि अब त्योहार निकल गया है सभी दुकानदारों को नियमों का पालन करना होगा।

बड़े चौराहे पर लगे जाम में कुछ इस तरह फंसे वाहन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें