फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को याद कर मनाया क्रांति दिवस

Sun, 09 Aug 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों को जिले में उचित सम्मान न देने की बात कहते हुए आप और हम चेतना मंच ने क्रांति दिवस के मौके पर शौर्य सभा का आयोजन किया। मंच के पदाधिकारियाें ने शहीद उद्यान में शहीदों व सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद वाहनों से रैली निकाल कर नीर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


जहां आयोजित शौर्य सभा में शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा सोल्जर बोर्ड पर लगवाने का संकल्प लिया गया। क्रांति दिवस के मौके पर आप और हम चेतना मंच के तत्वावधान में ग्राम सभा नीर में शौर्य सम्मान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद उद्यान में शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

चेतना मंच के तमाम पदाधिकारी और युवाओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और इसके बाद सैकड़ों वाहनों पर सवार होकर शहर के सिनेमा चौराहे, बड़ा चौराहे व नुमाइश चौराहे से होते हुए शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर के गांव नीर पहुंच कर शौर्य सम्मान सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन


शौर्य सम्मान सभा में समाजसेवी अरुणेश बाजपेई ने कहा कि सेना ने शहीद कर्नल को सम्मान देने के लिए जनपद मुख्यालय पर प्रतिमा स्थापना करने के लिए सोल्जर बोर्ड चौराहे को मांगा, पर प्रशासन ने चौराहा देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सेना समेत पूरे जिले का अपमान है, पर अब प्रतिमा स्थापना को हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। पूर्व प्रमुख ठाकुर सर्वाधार सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख ठाकुर राजेश सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि उनकी शहादत ने नीर ही नहीं पूरे जनपद को सम्मान प्रदान किया।

प्रदेश में केवल दो ही सैनिक हैं, जिन्हें अशोक चक्र प्राप्त हुआ। जिसमें एक कर्नल गौर भी शामिल हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, सपा जिला उपाध्यक्ष पारुल दीक्षित व सुख सागर मिश्र मधुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि शहीद की प्रतिमा स्थापना के लिए पूर्ण स्थान न देना शहादत, राष्ट्र और समाज का अपमान है। पूर्व विधायक लालन शर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर बाजपेयी, कीर्ति सिंह, कमलेश पाठक, गोविंद सिंह तथा अवनिकांत बाजपेयी ने कर्नल हर्ष के भाई चंद्र उदय सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें