फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

Sun, 09 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन उनके ग्रह जनपद में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ परिजनों ने मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कंपनी गार्डन में पौधरोपण करते हुए नितिन अग्रवाल द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर जोगिंदर सिंह गांधी, अरविंद सिंह, प्रियम मिश्रा, सर्वेश अवस्थी, मो. अच्छन, जेपी सिंह, शोभित सिंह, अमित दीक्षित, प्रदीप पाठक, सुशील पांडेय, बालेश्वर मिश्रा, अजय आदि मौजूद थे।

क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, संजू शर्मा, अमित बाजपेयी, रानू त्रिवेदी, दानिश किरमानी, अंबुज शुक्ला आदि कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में फलों का वितरण करने के साथ समिति परिसर में केक काटा और पौधरोपण किया। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में गोष्ठी का आयोजन कर केक काटा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रकाश चंद्र गुप्ता, पवन जैन, कपिल गुप्ता, अशोक बंसल, अजय गुप्ता आदि मौजूद थेे। पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बोर्डिंग हाउस निवासी गौरव शुक्ला और पहलवान शुक्ला द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

दीपक सिंह चौहान और कुलदीप मिश्रा, अखिल सिंह चंदेल, अनुज प्रताप सिंह ने कई स्थानों पर जन्मदिन मनाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। सोनू बाजपेयी, डा. एके बाजपेई, अविनाश बाजपेई, संदीप मिश्रा, मनीष दीक्षित, राहुल अग्निहोत्री, राहुल वर्मा, निशांत अवस्थी, संजय त्रिवेदी आदि द्वारा मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें