फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तौल पर्ची दी, न अब तक भेजा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के किसानों ने 17 दिन पहले बेचे गए धान की पर्ची न देने का आरोप लगाया है। मामले में तहसीलदार से शिकायत की है।
विज्ञापन

शनिवार को अलग-अलग गांवों से आए किसान आदित्य प्रताप, करुणा शंकर शुक्ल, राम शंकर, अनिल तिवारी, छोटे लाल, जगत पाल व रामचंद्र आदि ने तहसीलदार अंबिका चौधरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने बेहंदर स्थित डीसीडीएफ क्रय केंद्र पर 23 दिसंबर को धान बेचा था। लेकिन केंद्र प्रभारी ने अभी तक उन्हें तौल की पर्ची नहीं दी।
वह भुगतान के लिए केंद्र प्रभारी से संपर्क करते हैं तो 1400 रुपये के हिसाब से भुगतान देने की बात कह रहे हैं। तहसीलदार ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। केंद्र प्रभारी उमा शंकर शुक्ला ने बताया कि 23 दिसंबर से धान क्रय केंद्र पर तौल बंद है, धान क्रय केंद्र के बाहर टिन शेड में रखा है। उसकी तौल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भीगता रहा धान
हरदोई। शनिवार दोपहर हुई बारिश के कारण शहर स्थित गल्ला मंडी में खुले में रखा व्यापारियों का धान भीगता रहा। बारिश अधिक होने पर पल्लेदार बोरियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते नजर आए। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि व्यापारियों को सुरक्षित स्थान पर धान भंडारित करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें