फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों और दफ्तरों में अफसरों ने की औचक छापेमारी

Sat, 23 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। डीएम विवेक वार्ष्णेय ने एसडीएम और तहसीलदारों के साथ शनिवार को बीएसए, डीआईओएस दफ्तर और विद्यालयों में औचक छापेमारी की। इस दौरान कहीं विद्यालय बंद मिले तो कहीं शिक्षक-कर्मचारी नदारद रहे। डीएम ने बंद मिले स्कूलों और नदारद शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


तहसील संडीला के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मलेहरा में ताला बंद पाया गया, ब्लाक क्षेत्र कोथावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर तिगावां में ताला बंद मिला। तहसील सदर में प्राथमिक विद्यालय टड़ियावां में शिक्षक प्रिया व रेखा, प्राथमिक विद्यालय शेखवापुर में अध्यापक नीरज मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह, रमाकांत अवस्थी, दिवस शुक्ला और पवन सिंह अनुपस्थित पाए गए।

ब्लाक क्षेत्र कछौना के अंतर्गत जूहा कटियामऊ और प्राथमिक विद्यालय कटियाऊ बंद मिला। जूहा कटियामऊ में आलमदार अब्बास, जबकि प्राथमिक पाठशाला कटियामऊ में गीता सिंह, सोमप्रकाश व नीलम गुप्ता कार्यरत हैं।  प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में प्रशिक्षु शिक्षक सुशील कुमार सविता अनुपस्थित पाए गए। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौरेजपुर बंद पाया गया। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक फरहत, अध्यापक साफिया, कंचन मिश्रा तैनात हैं। प्राथमिक विद्यालय रेवा मुरादपुर विकास खंड टोडरपुर के निरीक्षण में सहायक अध्यापक विनीता सिंह व अर्चना सिंह अनुपस्थित मिलीं। बताया गया कि तहसील सदर क्षेत्र में 62, संडीला के अंतर्गत 13 और तहसील शाहाबाद के अंतर्गत चार विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण प्रात: 07 से 9 बजे के मध्य किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बंद मिले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई एवं एक दिन का वेतन रोकने और अनुपस्थित शिक्षकों का निरीक्षण की तिथि का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

उधर, जिलाधिकारी ने बीएसए और डीआई कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। लेखा लिपिक अनिल कुमार प्रथम, जितेंद्र और आशा वर्मा बिना प्रार्थना पत्र दिए कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोके जाने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशिष्ट बीटीसी के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान में विलंब होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें