बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हरदोई/कछौना। कछौना थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे मां व दो बच्चों को तेज रफ्तार बाइक ने शुक्रवार की देर शाम टक्कर मार दी। जिससे मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिरे दो वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल मां व तीन वर्षीय बेटी को ट्रामा लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग गए।
कछौना के ग्राम चिरकारी निवासी सुखियान की पत्नी शिमी (25) अपने दो वर्षीय पुत्र अर्श व बेटी जुनैल (3) के साथ मायके कामीपुर गई थी। शुक्रवार की शाम वह मायके से लौट रही थी। वह अपने गांव चिरकारी जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। मां की गोद में अर्श था और उनकी हाथ की अंगुली पकड़कर जुनैल सड़क पार कर रही थी। वह बीच सड़क पर ही थी कि हरदोई लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि अर्श मां की गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरा। जिससे मौके पर ही उसनेे दम तोड़ दिया। इधर, मां शिमी व बेटी जुनैल घायल अवस्था में सड़क पर तड़पने लगे। आस पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौक पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मां बेटी दोनों के ही पांवों में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।