फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजभवन जनता की सेवा के लिए’

Wed, 04 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नर राम नाईक ने गांधी भवन में आयोजित भाजपा सांसद अंशुल वर्मा की सांसद निधि के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के साथ सांसद की वेबसाइट एवं सांसद निधि से ली गई एंबुलेंस जनता को समर्पित की।
विज्ञापन


गवर्नर ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उसके बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजभवन आराम करने के लिए नहीं, जनता की सेवा को होता है, इसलिए उन्होंने प्रदेश का गवर्नर बनने के बाद जनता के लिए क्या किया, इसको लेकर 3 माह और 6 माह में अपना कार्यवृत्त प्रकाशित कर लोगों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही रखना, फिर से चुनाव जीतने का लाइसेंस है। जहां विवाद होते हैं, वहां विकास नहीं होता है। इस दौरान भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने गवर्नर को शाल ओढ़ाया और भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। सांसद ने जिले की तमाम समस्याओं को जिक्र करते हुए सांडी में सर्राफा लूट कांड का खुलासा न होने सहित तमाम पीड़ाएं व्यक्त की।
विज्ञापन


सांसद ने अर्जुनपुर पुल, शहर में बाईपास, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज की मांग करते हुए कहा कि यहां बडे़ पैमाने पर विकास कार्य की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह को भी सांसद ने सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास न हो पाने के पीछे अंधेरगर्दी की बात कही।

उधर, विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में हरदोई के विकास के मामले में प्रदेश में 74वें स्थान पर होने को लेकर सांसद अंशुल वर्मा ने सवाल उठाए तो गवर्नर ने भी इस पर सवाल उठाते हुए कहा आजादी के बाद भी जिस हरदोई में सीएसएन कालेज में 44 टीचरों में केवल 10 टीचर हों और तकनीकी शिक्षा न हो वह जिला विकास में 74वें स्थान पर है, तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, कार्यक्रम के दौरान पीएसी की बैंड ने समां बांध दिया। गवर्नर के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें