नघेटा रोड पर बारिश में छाता लगाकर जातीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शनिवार दोपहर हुई बारिश से ठंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार रात तक करीब पांच मिलीमीटर बारिश हुई है।
शनिवार सुबह से बदली छाई रही। दोपहर तक गलन रही और हवा भी चली। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बच्चे और बुजुर्ग कांपते नजर आए। बारिश रुकी तो चाय की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
गरम कपड़ों की भी खूब खरीदारी हुई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को भी बदली छाए रहने व बारिश के आसार हैं। बताया कि इस तरह का मौसम दो दिन तक और रहने की संभावना है।