फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस पचास के पार, वैक्सीनेशन की भी दोगुना रफ्तार

विज्ञापन
- जिला महिला अस्पताल में टीका लगवाती अर्पिता। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में शनिवार को 13 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ सक्रिय मामले 54 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम सदर आवास का कर्मी, लखनऊ के त्रिवेणी नगर की युवती (18), सुरसा के पचकोहरा निवासी युवक (30), बिलग्राम के नयापुरवा निवासी युवक, रेलवेगंज निवासी महिला (30) पॉजिटिव मिली है। विभूतीनगर निवासी महिला (31), गुप्ता कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय अधेड़, आजाद नगर निवासी युवती (20), शहर के सरायथोक निवासी 67 वर्षीय वृद्ध और युवक संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
जांच में आई तेजी
मल्लावां। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिव्यांशु चंद्रा ने बताया कि पहले रोज कोरोना की औसतन 50 तक जांचें होतीं थी। पिछले एक सप्ताह से संख्या बढ़कर 100 के आसपास पहुंच गई है। लोगों को जांच और वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

वैक्सीनेशन भी बढ़ा
हरपालपुर/संडीला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पहले 40 से 50 लोगों की आरटीपीसीआर जांच होती थी। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट के बाद 120 से 130 लोगों की जांच की जा रही है। पहले रोज 800 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा था। अब यह आंकड़ा दो हजार पहुंच गया है। वहीं संडीला सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि पहले 2700 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था, जो अब बढ़कर 3000 से 3200 तक पहुंच गया है। (संवाद)
घटी जांच
भरावन। सीएचसी भरावन के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले रोजाना 200 लोगों की जांच हो रही थी। अब 90 से 100 लोगों की ही जांच की जा रही है। वैक्सीनेशन 2800 से 3000 तक पहुंच गया है। (संवाद)
किशोर दिखा रहे जागरुकता
शाहाबाद। कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों में लगातार सजगता बढ़ रही है। किशोर वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक हैं। सीएचसी इंचार्ज डॉ. नोमान उल्ला ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। (संवाद)
नहीं बढ़ाई जांचें
बेहटागोकुल। सीएचसी टोडरपुर में तैनात डॉ. अपूर्व अवस्थी ने बताया पिछले कई दिन से रोज 120 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो रही है। अभी इसमें इजाफा नहीं हुआ है। (संवाद)
दोबारा कराएंगे सर्वे
पिहानी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 120 जांच से बढ़ाकर 200 जांच प्रतिदिन कर दी गईं हैं। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए दोबारा सर्वे किया जा रहा है।
बढ़ाई गई टीकाकरण की रफ्तार
बावन। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्र ने बताया रोजाना करीब 200 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। इसी तरह स्वास्थ्य केंद्र गोपामऊ, बेनीगंज और सांडी सीएचसी में भी कोरोना की जांच और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

फोटो- 11- मल्लावां में महिला की कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।
फोटो- 13- शाहाबाद सीएचसी में टीका लगवाता युवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें