फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली कुर्सी, जमीन पर बैठाए गए बीएलओ व कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। मतदाता वेरिफिकेशन को लेकर खंड विकास कार्यालय पर बुलाई गई बैठक अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान बीएलओ व अन्य कर्मियों के बैठने के पर्याप्त इंतजाम न होने पर एसडीएम शाहाबाद अतुल कुमार श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने बीडीओ का प्रभार देख रहे एडीओ को बैठने का इंतजाम करने को कहा। प्रभारी बीडीओ ने जगह की कमी का हवाला देख बात अनसुनी कर दी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण व सत्यापन का काम चल रहा है। सत्यापन कार्य की समीक्षा के लिए गुरुवार को एसडीएम शाहाबाद ने पिहानी ब्लॉक कार्यालय में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व कोटेदारों की बैठक बुलाई थी। निर्धारित समय दोपहर 12 बजे जब एसडीएम शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव बैठक में शामिल होने के लिए सभागार कक्ष में पहुंचे तो कमरे में बीएलओ व कोटेदारों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं मिली। कमरे में काफी भीड़भाड़ थी और कुर्सी न मिलने पर बीएलओ व कोटेदार जमीन पर बैठे नजर आए। कमरे में भीड़ अधिक होने पर कई बीएलओ व कोटेदार कक्ष के अंदर तक नहीं जा पाए। अव्यवस्था पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने प्रभारी बीडीओ सुरेश कुमार से सभी को बैठाने का समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस पर बीडीओ ने कक्ष में जगह न होने का हवाला दे दिया।
इधर, एसडीएम ने जैसे तैसे बैठक में मौजूद बीएलओ व कोटेदारों को सूची सत्यापन के संबंध में दिशा निर्देश दिए और बैठक का समापन कर दिया। प्रभारी बीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि कक्ष में जितनी जगह थी, उतनी कुर्सियां डलवा दी गईं। बैठक के लिए बाहर टेंट न लगवाए जाने पर बीडीओ कोई जवाब नहीं दे सके। एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जगह कम होने पर कुछ अव्यवस्थाएं रहीं। संबंधित अधिकारियों को आगे से इसकी पुनरावृत्ति न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें