पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां
जोरों पर चल रही है। प्रतिदिन पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल हो रहा, वहीं
कर्मचारी भी पुलिस ग्राउंड को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं।
गणतंत्र
दिवस पर परेड के लिए पुलिस व एनसीसी जवान इन दिनों पुलिस लाइन में पसीना
बहा रहे हैं। प्रतिदिन ही पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल किया जा रहा है।
जवान कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले
समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंगलवार जवानों ने परेड के लिए
कदम से कदम मिलाया। गणतंत्र दिवस के दिन ग्राउंड में अतिथियों और दर्शकों
के लिए व्यवस्था दुरुस्त रखने की कवायद चल रही है।
पार्किंग की भी व्यवस्था
के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। परेड के दौरान कर्मचारियों की तैनाती की जा
रही है। परेड के बाद ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए
जाएंगे।