फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यम-डॉक्टर एक, पर अंतर लो जान...

Wed, 21 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
यम और डाक्टर एक है पर अंतर लो जान। यम तो केवल प्राण ले पर डाक्टर धन और प्राण। इन पंक्तियों के साथ मुख्य अतिथि सीएमएस डा. आरके मिश्र ने मंगलवार को आरआर इंटर कालेज के स्वर्ण शताब्दी समारोह में अपना संबोधन शुरू किया। जिसको सुन छात्र और मौजूद टीचर भी लोट पोट हुए बगैर न रह सके।
विज्ञापन


सीएमएस ने कालेज के गौरवपूर्ण इतिहास की सराहना करते हुए इसे अक्षुण्य रखने में प्रबंधक की प्रशंसा की और छात्रों का आह्वान किया कि अपनी लगन व कठोर परिश्रम से कालेज की गरिमा को और बढ़ाएं, ताकि अपने साथ साथ कालेज व जिले का भी नाम रोशन हो। विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कालेज को जिले की ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक धरोहर बताया।

इस दिन केपी सिंह एवं सुनील कुमार के निर्देशन में सामान्य ज्ञान प्रश्नोेत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कई स्कूलों की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का सतीश चंद्र प्रजापति, अनूप मिश्र व डा. अरूण मिश्र ने संचालन किया। खेल कूद प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र कुमार व श्यामनारायण त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन


सब जूनियर कुर्सी दौड़ में सुमित गुप्ता, विनीत कुमार, मोहम्मद अशद, टीचरों की कुर्सी दौड़ में जमुना प्रसाद, सतीश प्रजापति, अरविंद कुमार, गोला प्रक्षेपण में गोपी कृष्ण गुप्ता, विवेक वर्मा, शुभम् गुप्ता, जूनियर गोला प्रक्षेपण में मुकुल कुमार, अजय सिंह, सचिन वर्मा, लंबी कूद सब जूनियर में आदिल खान, अंशराज भार्गव, विकास गुप्ता, जूनियर लंबी कूद में मुकुल कुमार, सार्थक त्रिपाठी, आशीष पाल।

सीनियर लंबी कूद में संदीप कुमार, धीरज कुमार, विवेक वर्मा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा कसी में टीचरों ने छात्रों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रबंधक कीर्ति सिंह ने सभी का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाचार्या वीरेंद्र सिंह राठौर समेत टीचर स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें