फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीटी फटने से सात घंटे गुल रही 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली

विज्ञापन
फोटो-18- पाली विधुत उपकेंद्र पर काम करते बिजलीकर्मी। संवाद
विज्ञापन
पाली। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में लगी सीटी (इनकमिंग करंट ट्रांसफार्मर) फट गई। इस कारण उपकेंद्र से जुड़े 20,700 उपभोक्ताओं की बिजली सात घंटे तक बंद रही। आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हो गए।
विज्ञापन


पाली विद्युत उपकेंद्र से पांच फीडरों के माध्यम से 20,700 उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र से 100 से अधिक गांव जुड़े हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उपकेंद्र के कंट्रोल में इनकमिंग मशीन का करंट ट्रांसफार्मर फट गया। इस कारण पांचों फीडर बंद हो गए। रात करीब नौ बजे फॉल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की गई। लगातार सात घंटे तक बिजली न मिलने से उपभोक्ता भीषण गर्मी में बेहाल हो गए।
बिजली आने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। गर्मी में बिजली कटौती होने से लोगों का बुरा हाल है। हर पांच मिनट में फॉल्ट के नाम पर आपूर्ति ट्रिप होती है। वहींं रोस्टिंग के नाम पर भी कटौती होती है। कुल 24 में महज आठ से 10 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। नगर निवासी इंद्रमोहन, राजा, नीरज, शाहिद, तारिक ने बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


तीन घंटे बंद रही आपूर्ति
बुधवार को भी 12 से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को इनकमिंग मशीन में जो फॉल्ट आया था उसे ठीक कराकर रात की आपूर्ति चालू करा दी गई थी। इस कारण कार्य अधूरा रह गया था। बुधवार को कार्य पूर्ण कराने के लिए तीन घंटे सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें