फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 1.32 लाख युवाओं को मिला पंचायत चुनाव में मताधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत की मतदाता सूची में 1.32 लाख युवाओं को मताधिकार मिला है। पुनरीक्षण और सत्यापन के बाद पंचायत की मतदाता सूची फाइनल हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम प्रकाशन कर दिया है। जिलों को मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई हैं। बृहस्पतिवार को मतदाता सूची डाउनलोड होने के बाद मतदाता संख्या और मतदान केंद्र की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन




पंचायत मतदाता सूची का पुनरीक्षण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से चिह्नित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुनरीक्षण अभियान में जिले में 1,32,445 युवाओं को मताधिकार मिला है। इन युवाओं के नाम पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। यह मतदाता पंचायत के होने वाले चुनाव में पहली बार मताधिकार करेंगे जबकि पुनरीक्षण और सत्यापन के दौरान नाम भी काटे गए हैं। पुनरीक्षण और सत्यापन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत और नगरीय निकाय की तरफ से पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आयोग की तरफ से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के साथ जिलों को मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।
जिलों के अधिकारियों को सूची डाउनलोड कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में मतदाता सूची की डाउनलोडिंग की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। 1,293 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची डाउनलोडिंग के बाद ही जिले में मतदाताओं की फाइनल संख्या, मतदाता केंद्रों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


मतदाताओं को मिला नौ अंक पहचान नंबर
पंचायत चुनाव के दौरान होने वाली गड़बड़ी और फर्जी मतदान पर विराम लगाने के लिए उद्देश्य राज्य निर्वाचन आयोग ने पहल की है। इस बार आयोग की तरफ से पंचायत की मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता को यूनिक पहचान देने के लिए नौ अंकों का पहचान नंबर दिया गया है। पहचान नंबर होने से मतदाताओं को मताधिकार के समय आसानी की आस है।


लोकतंत्र में 18 साल व इससे अधिक आयु वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार मिला है। पुनरीक्षण अभियान में 1.32 लाख से अधिक युवाओं को मताधिकार मिला है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत और नगरीय निकाय की तरफ से पुनरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही अंतिम मतदाता सूची को जारी कर दिया गया है। जिले को भी मतदाता सूची ऑनलाइन प्राप्त हो गई हैं। सूची को डाउनलोड कराया जा रहा है। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें