हरदोई। पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराकर काउंसलिंग में भाग लेंगे। जिले में पॉलिटेक्निक की तीन शाखाओं में 225 छात्र छात्राओं को प्रवेश दिलाया जाएगा।
जिले में पॉलिटेक्निक की ऑनलाइन परीक्षा में कुल 598 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। इसमें से 397 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी वहीं 200 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे थे। जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन ब्रांचों में 225 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। शहर के गंगा सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सराय थोक बिलग्राम रोड पर ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन 31 अगस्त से 4 सितंबर तक किया गया था।
राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सचान ने बताया कि उनके यहां सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्किटेक्चर में 75-75 छात्रों का चयन किया जाना है। उत्तीर्ण छात्रों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर के जनपद पर हेल्प डेस्क काउंसिल के द्वारा बनाई जाएगी। उसमें प्रमाणपत्रों की जांच कराकर प्रवेश ले सकेंगे। वहीं दूसरे जनपद में प्रवेश लेने वाले छात्र अपने जनपद की हेल्प डेस्क में प्रमाण पत्रों की जांच कराकर फीस भी जमा कर सकते हैं। उनका प्रवेश उस जनपद के विद्यालय में हो जाएगा।