फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुर्गा फार्म संचालक की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
मृतक के भाई सुनील से जानकारी लेते सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कुइयां निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह फार्म से कुछ दूर धान के खेत में पड़ा मिला। 500 चूजे भी मृत मिले हैं। एएसपी पूर्वी ने घटनास्थल का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम कुइयां मजरा गदनपुर निवासी अखिलेश (32) अपने खेत में पोल्ट्री फार्म चलाता था। अखिलेश की पत्नी मोनिका ने बताया कि शनिवार को कमोलिया निवासी शिवकुमार उसके घर आया था। वह अखिलेश को साथ लेकर चला गया था। शाम लगभग पांच बजे अखिलेश वापस घर गया और पत्नी मोनिका से 200 रुपये लेकर चला गया था। इसके बाद रात में अखिलेश नहीं लौटा तो मोनिका को लगा कि वह फार्म पर ही रुक गया होगा। रविवार सुबह जब मोनिका पोल्ट्री फार्म पर गई तो वहां चूजे मृत मिले।
कुछ दूर धान के खेत में अखिलेश का शव पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की सूचना पर सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। एएसपी पूर्वी अनिल यादव भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई सुनील से घटना की जानकारी ली। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मृतका की पत्नी मोनिका ने शिवकुमार के विरुद्ध हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर में हत्या की वजह नहीं बताई गई है।
विज्ञापन

हत्या कर शव घसीटा, चूजों को रौंदकर मारा
बघौली (हरदोई)। पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक फार्म में चूजों को रौंदकर मारा गया। जिस तरह से चूजे मृत पड़े मिले, उससे इसका पता चलता है। वहीं पोल्ट्री फार्म संचालक अखिलेश की हत्या फार्म के निकट ही कर दी गई थी। इसके बाद उसका शव लगभग डेढ़ सौ मीटर तक घसीटकर धान के खेत में फेंका गया।
विज्ञापन

शव घसीटे जाने के निशान पुलिस और फोरेंसिक टीम को मिले हैं। सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय ने दावा किया किया जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें