फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बजट के अभाव स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। माध्यमिक विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी बजट के अभाव में प्रतिभाग नहीं कर सके। इससे वह खासे निराश हैं।
मंडलीय माध्यमिक हैंडबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता लखनऊ के कालीचरण इंटर कॉलेज में हुई थी। जिसमें 14 आयु बालिका वर्ग में जिले की जूनियर हाई स्कूल इसरापुर के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। जिसमें से बेहतर प्रदर्शन करने पर नैनसी, कंचन, गुनगुन और बेबी का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को 14-17 सितंबर तक आजमगढ़ में होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम में शामिल होकर प्रतिभाग करना था। कोच विकास द्विवेदी ने बताया कि बजट न मिलने के कारण बच्चे प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने में आने वाले खर्च के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया था।
प्रतियोगिता में जन्मप्रमाण पत्र को लेकर तकनीकी समस्या था। खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किस कारण नहीं किया। इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी से मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें