फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बावन शाहाबाद सीएचसी में पब्लिक हेल्थ यूनिट का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

बावन। शाहाबाद। बावन व शाहाबाद सीएचसी पर ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास किया गया। दोनों जगह ब्लाक प्रमुख मुख्य अतिथि बनाए गए। इस कार्यक्रम में आगरा से केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ० मनसुख मांडविया के वर्चुअल शिलान्यास किया।
बावन सीएचसी पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख धर्मेद्र सिंह ने बताया ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के माध्यम से विभाग की समस्त योजनाओं का डाटा एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा, जिससे विभिन्न योजनाओं की मानीटरिंग एवं संचालन करना सुविधाजनक होगा, जिसके फलस्वरूप समस्त लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी होगी । डॉ पंकज मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जन-समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्धेश्य से आगामी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयुष्मान भव अभियान का संचालन किया जायेगा ।
विज्ञापन


70 लोगों ने अंगदान के लिए कराया रजिस्टेशन
सीएचसी अधीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि उनके समेत 70 लोगों ने अंग दान का रजिस्ट्रेशन कराया और शपथ ली। इस अवसर पर जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर शिव कुमार सिंह, चीफ फार्मासिस्ट डॉ० आर एन तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष देशदीपक दीक्षित, चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनद पाण्डेय,श्याम सिंह प्रधान जगदीशपुर सहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

-
शाहाबाद। नगर की सीएचसी में पब्लिक हेल्थ यूनिट के वर्चुअल शिलान्यास के कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा को मुख्य अतिथि बनाया गया। इस अवसर पर सीएमओ रोहितास कुमार ने कहा कि पब्लिक हेल्थ यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।इसमे मरीजो को चौबीस घण्टे लैब जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजकुमार सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित बीड़ी द्ववेदी नीरज राजपूत आदि अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें