फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक के पास मंगलवार देर रात पिकअप में आग लग गई। चालक ने पिकअप से कूदकर जान बचाई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिकअप जल गई। चालक को मामूली चोटें आईं हैं। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करके उनकी छुट्टी कर दी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के न्यौरादेव निवासी अभिषेक दुबे पिकअप चालक हैं। अभिषेक के मुताबिक, वह पिकअप से मोबाइल टावरों पर डीजल पहुंचाने का काम करते हैं। मंगलवार को मोबाइल टावरों पर डीजल पहुंचाने के बाद देर रात वह घर जा रहे थे। इसी दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक के पास पिकअप में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार सिंह मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दावा है कि पिकअप में रखे डीजल मापने के लीटर, कैप्लर लॉक शीट और मैट जल गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें