फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शत-प्रतिशत मतदाताओं के फार्म डिजिटाज्ड करने वाले बीएलओ सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष सघन पुनरीक्षण) अभियान में अच्छा काम करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित किया जा रहा है। एक-एक मतदाता का एसआईआर फार्म भरवाकर डिजिटलाइज्ड कराने वाले बीएलओ को सदर एसडीएम एसके मिश्रा व डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में विधानसभा क्षेत्र हरदोई के मतदेय स्थलों पर लगाए गए बीएलओ में से अच्छा करने वाले बीएलओ को बुधवार को ब्लॉक बावन सभागार में सम्मानित किया गया। वहीं अधिकारियों ने सभी बीएलओ से कहा कि एसआईआर में समय सीमा बढ़ने से फार्म भरवाने और डिजिटलाइज्ड कराने में देरी न की जाए। एसडीएम और डीएसटीओ ने विधानसभा क्षेत्र हरदोई के बूथ संख्या 99 प्राथमिक पाठशाला कौथेलिया के बीएलओ सिद्धार्थ पांडेय की तरफ से 1,072 मतदाताओं के फार्म और बूथ संख्या 109 प्राथमिक पाठशाला घोसार के बीएलओ संतोष कुमार की तरफ से 1,335 मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइज्ड कराने पर अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि अन्य बीएलओ से उन बीएलओ से काम और काम के प्रति संवेदनशीलता की सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर एडीओ मिथलेश कुमार सहित ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें