फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जलभराव, अधिक बिजली बिल की लोगों ने दर्ज कराईं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान मार्ग पर जलभराव और अधिक बिजली बिल जैसी प्रमुख समस्याएं सामने आईं। सराय कमालुद्दीनपुर के कमलेश ने चकरोड पर जलभराव की शिकायत की, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। मोहल्ला बुधबाजार के संजय कुमार ने बताया कि उनका बिजली बिल 20,086 रुपये से बढ़कर 38,176 रुपये हो गया है। मुड़रामऊ गांव निवासी सुशील कुमार मिश्रा ने प्राइमरी स्कूल में बच्चों के लिए क्रीड़ास्थल बनवाने की मांग की। जिलाधिकारी झा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का पारदर्शिता के साथ शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शाहाबाद में कुल 122 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन


बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने 94 शिकायतें सुनीं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण हुआ। संडीला की नई तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया के समक्ष 50 शिकायतें आईं और चार का समाधान किया गया। सवायजपुर तहसील में उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी ने 37 शिकायतें सुनीं लेकिन इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इन सभी स्थानों पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें