फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी की बोगियां कम

Sun, 08 Dec 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर- आर्थिक रूप से कमजोर यात्रियों के लिए बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

- तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चल रहीं निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने के बाद एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य श्रेणी की बोगियां कम होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल बोगियों की संख्या कम होने से आर्थिक रूप से कमजोर यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही। आम तौर पर एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सामान्य श्रेणी की छह बोगियां लगी होनी चाहिए, लेकिन तीन से चार बोगी ही लग रही हैं।
आम जनता के लिए अब ट्रेन के जनरल डिब्बों में सफर करना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ रहीं हैं लेकिन जनरल डिब्बे कम हाे रहे हैं। जनरल में अधिकतर कम दूरी की यात्रा करने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर यात्री सफर करते हैं। इन्हीं यात्रियों का सफर अब मुश्किल भरा हो रहा है। रेलवे के अधिकारी के अनुसार, वर्ष 2007-08 में एक नियम बनाया गया था कि एक्सप्रेस ट्रेनों में कम से कम छह जनरल डिब्बे होने चाहिए। इस नियम का पालन हुआ लेकिन बीते कुछ समय से जनरल के डिब्बे कम किए जाने लगे।
विज्ञापन

कुछ एक ट्रेनों को छोड़ दिया जाए तो एक्सप्रेस ट्रेनों में अधिकतर में तीन से चार डिब्बे ही जनरल यात्रियों के लिए रह गए हैं। इनमें वह बमुश्किल ही यात्रा कर पाते हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, आवश्यकता पर ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए भी गए हैं। आगे भी ट्रेनों में जनरल डिब्बे बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट




राज्यरानी एक्सप्रेस में जनरल के लिए सिर्फ दो डिब्बेहरदोई। लखनऊ-मुरादाबाद मंडल रूट पर चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों में भी तीन से चार जनरल डिब्बे हैं। इनमें राज्यरानी एक्सप्रेस में जनरल डिब्बे दो हैं। गोहाटी एक्सप्रेस में जनरल के तीन डिब्बे, बरेली एक्सप्रेस में चार, त्रिवेणी एक्सप्रेस में चार, सियालदह एक्सप्रेस तीन, किसान एक्सप्रेस में चार, पंजाब मेल में तीन, जनता एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और चंडीगढ़ एक्सप्रेस में भी चार-चार डिब्बे ही जनरल यात्रियों के लिए लगाए गए हैं। हालांकि योगनगरी ऋषिकेश में पांच और बाघ एक्सप्रेस में जनरल के छह डिब्बे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें