फोटो-38- घटनास्थल पर जांच करते सीओ अनुज मिश्रा। संवाद
फोटो-39- गौरव सिंह। स्रोतः परिजन
- एक दिसंबर को लापता युवक का तीन दिसंबर को मिला था शव
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि के बाद शाहाबाद सीओ ने किया मौका-मुआयना
संवाद न्यूज एजेंसी
पचदेवरा। तीन दिसंबर को लोअर के नाड़ा से लटकते मिले गौरव सिंह के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया है। गौरव सिंह ने आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।
हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि पर रविवार को शाहाबाद सीओ ने मौका-मुआयना किया और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
कूंड़ी निवासी हरिवंश का पुत्र गौरव सिंह (19) रुद्रपुर में एक फ्लोर मिल में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। एक दिसंबर को घर से बताए ही लापता हो गया था। तीन दिसंबर को गौरव सिंह का शव गांव के पास नासा हार में राकेश सिंह के बाग में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। भाई पंकज ने बताया कि ग्रामीणों ने शव लटका देखा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौरव सिंह की मौत फंदे पर लटकने से नहीं, बल्कि गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। सीओ अनुज मिश्रा ने रविवार को कूंडी गांव में मौका-मुआयना किया। सीओ ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।