फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे पैंटून पुल को अफसरों ने बनवाया

विज्ञापन
बड़ा गांव-अर्जुनपुर के पास रामगंगा पर बना पैंटून पुल। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। बड़ागांव-अर्जुनपुर में रामगंगा नदी पर बनेे पैंटून पुल के टूटने से आवागमन बंद होने की खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने पुल के कटे हिस्से में बोरिया लगवाकर मरम्मत करवा दी। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन

रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल के एप्रोच में लगीं बोरियां धंस गईं थीं।
इसके कारण पुल का एक हिस्सा टूट गया था। आवागमन बंद हो गया था। इसी पुल से कटियारी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पांचाल घाट फर्रुखाबाद जाते हैं। प्रतिदिन करीब एक हजार लोग ट्रैक्टर, कार, बाइक, साइकिल से आते-जाते हैं। उन्हें परेशानी हो रही थी। इसे संज्ञान में लेकर पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत करवा दी। विभाग के जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि पुल चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें