फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओवरलोड वाहन ले रहे लोगों की जान, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ओवरलोड वाहन लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। इन ओवरलोड वाहनाें से आए दिन हादसे हो रहे हैं, मगर इसके बावजूद इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जबकि ऐसे वाहनों पर एआरटीओ और पुलिस प्रशासन की नजर रहती है।
विज्ञापन

यह है उदाहरण-
मल्लावां में ओवरलोड ट्रक के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई, पिहानी क्षेत्र में हन्न पसिगवां के पास बाइक को ओवरलोड वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दो बच्चों व एक महिला की मौत हो गई है, सीतापुर हाईवे पर ट्रक ने ससुर-दामाद को कुचल दिया था, पिहानी क्षेत्र में ही दो साल पूर्व एक ओवरलोड ट्रक ने सिपाही को रौंद दिया था, विगत माह शहर में एक ओवरलोड वाहन ने अनियंत्रित होकर घंटाघर मार्ग पर एक निजी बस और कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें लोग बाल-बाल बच गए थे।
जिले में परिवहन विभाग में 1,700 माल वाहक पंजीकृत हैं। इसके अलावा अन्य जनपदों के वाहन जिले से गुजरते रहते हैं। माल वाहक वाहनों में निर्धारित मात्रा से अधिक माल लदा रहता है। यह वाहन दिन और रात जिले के प्रमुख मार्गों से गुजरते हैं, मगर प्रशासन की इस ओर नजर नहीं जा रही है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन वाहनों के कारण लोगों को अपना जीवन गवाना पड़ रहा है। विभाग की ओर से कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहता है और उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। विगत वित्तीय वर्ष और इस वित्तीय वर्ष में भी कई वाहनों पर कार्रवाई की गई है। ऐसे वाहनों को सीज करने का भी कार्य किया जा रहा है। -दया शंकर सिंह, एआटीओ प्रर्वतन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें