फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

216 शिकायतें दर्ज, 1 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम के न आने पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कपिल देव यादव ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल 216 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। यहां दर्ज की शिकायतों में सर्वाधिक 92 शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। लोनार के ग्राम देवपुर
विज्ञापन

निवासी रामचंद्र ने शिकायत की। बताया कि उसका मकान गिर गया है सूचना के बाद भी लेखपाल ने अब तक रिपोर्ट नहीं लगाई है, जिसके चलते उसे मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। जांच में शिकायत सही मिलने पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने नायब तहसीलदार सुशील
कुमार को लेखपाल तेज बहादुर के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने दर्ज की गई शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण कराने का आदेश दिया। इस मौके पर डीएफओ रविशंकर शुक्ला, सीवीओ जेएन पांडे, बीएसए राजेंद्र सिंह, एसओसी बीएन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संडीला। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें दर्ज की गईं। एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका। एसडीएम ने जांच कर शिकायतों का निस्तारण कराए जाने का आदेश दिया। यहां तहसीलदार अंबिका चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
महीनों से लगा रहे चक्कर, नहीं हुआ समाधान
समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम सिरसा निवासी निशक्त सतेंद्र ने बताया कि परिवार रजिस्टर में दर्ज हुए गलत नाम को कटवाने के लिए वह चार साल से निरंतर अधिकारियों के यहां दौड़ लगा रहे हैं। समाधान दिवस में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
भरखनी के ग्राम रमापुर निवासी पप्पू ने बताया कि गांव के हिस्से में विद्युत पोल नहीं लगवाए गए हैं। लोग दर्जनों बार शिकायत कर चुके हैं। बल्लियां लगाकर घर तक केबिल पहुंचाया है। आज समाधान दिवस में फिर से पोल लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
- भरखनी निवासी मनीषा ने बताया कि पति का निधन हो चुका है। परिजनों से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद है। वह उसे डराते धमकाते व परेशान करते हैं। एसडीएम से कई बार शिकायत की। आज समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया है। शायद सुनवाई हो जाए।
हरपालपुर निवासी अरविंद ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह एक साल से तहसील के चक्कर लगा रहा है। आज फिर से प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें