फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्धा की मौत, पुत्र घायल

Wed, 07 Mar 2018 10:58 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
दुख्री परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 बिल्हौर-कटरा हाईवे पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लमकन के निकट बाइक सवार मां-बेटे को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्धा सड़क पर जा गिरी। सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुसेरा निवासी शर्मावती (60) पत्नी जगदीश का मायका बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वरपुरवा में है। मंगलवार को वह बड़े पुत्र सतीश (27) के साथ बाइक से होली मिलने रामेश्वरपुरवा गई थी। बुधवार सुबह आठ बजे सतीश के साथ शर्मावती भुसेरा वापस जा रही थी। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लमकन के निकट बिल्हौर-कटरा हाईवे पर विपरीत दिशा से आई बाइक ने सतीश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सतीश बाइक में फंस गया, जबकि शर्मावती सिर के बल जा गिरीं। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घायल सतीश ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्रनाथ शुक्ल ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें