फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में बीमारी से परेशान वृद्ध ने शनिवार रात झोपड़ी में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

रोशनपुर निवासी सद्दीक (70) ने रविवार देर शाम झोपड़ी में खुदकुशी कर ली। देर रात परिजनों ने शव फंदे पर लटकता देखा। शोर सुनकर आसपास लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई इम्तियाज ने बताया कि सद्दीक अविवाहित था। वह चार भाइयों में बड़ा था। एक वर्ष से वह बीमार था। जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें