फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन में आस्था व कत्थक में शिवानी ने बाजी मारी

विज्ञापन
युवा महोत्सव में भजन प्रस्तुत करतीं वैष्णवी रस्तोगी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में सोमवार को गांधी भवन में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शास्त्रीय गायन में आस्था त्रिवेदी व कथक में शिवानी गुप्ता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शास्त्रीय गायन में अनुष्का द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि प्रतीक सक्सेना ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह सारंगी वादन में ध्रुव त्रिपाठी प्रथम, वायलन में शगुन शुक्ला, तबला में शिवरुचि सिंह, हारमोनियम में अभिनव वाजपेयी प्रथम एवं गोविंद कुमार शुक्ला द्वितीय रहे। लोकगीत में शुक्ला संगीत विद्यालय प्रथम रहा। लोकनृत्य में आर्यकन्या इंटर कालेज प्रथम एवं एकांकी में हरीशंकर महाविद्यालय प्रथम व सीएस एकेडमी द्वितीय रहा। विशेष प्रस्तुति गायन में वैष्णवी रस्तोगी व नृत्य में प्रियांशु वर्मा ने दी। कत्थक में शिवानी गुप्ता प्रथम रहीं।
निर्णायक की भूमिका मेें विनोद कुमार, अमित शुक्ला, अतुल गुप्ता, चेतना शुक्ला शामिल रहीं। संचालन एसएन त्रिवेदी ने किया। पुरस्कार वितरण जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

नि:शक्त ने मुंह से बनाई पेंटिंग
युवा महोत्सव के दौरान सीएस एकेडमी के कई हुनरमंद बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों की प्रतिभा देखने के लिए इसी स्कूल का एक नि:शक्त नंदराम भी आया जो हाथों व पैरों से विकलांग है पर मुंह से लिखने के अलावा पेंटिंग भी करता है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा की नजर भी इस पर पड़ी तो उनसे रहा न गया। उन्होंने उसके बारे में पूछा। एकेडमी के प्रबंधक केके सिंह ने उसकी मुंह से बनाई गई पेंटिंग को भी दिखाया। उसकी कलाकारी को देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष जमीन पर बैठ गए और नि:शक्त द्वारा मांगे गए पेंटिंग पर आटोग्राफ के रूप में उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें