फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कंजड़ बस्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्ययोजना की बैठक में गैरहाजिर रहना चार नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सीडीओ की नाराजगी के बाद एडीएम ने संबंधित ईओ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जनपद में कंजड़ बस्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए सीडीओ आकांक्षा राना ने पहल की है। चिह्नित 19 बस्तियों में कच्ची शराब बनाने वाले लोगों को रोजगार से जोड़ने के साथ ही विभिन्न योजनाओं से भी लाभान्वित कराने की कवायद की जा रही है।
गत आठ अक्टूबर की रात विकास भवन सभागार में इस पर चर्चा के लिए सीडीओ आकांक्षा राना ने बैठक बुलाई थी। बैठक में बिलग्राम, शाहाबाद और संडीला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के साथ ही कछौना-पतसेनी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भी गैरहाजिर रहे। इस पर नाराजगी जता सीडीओ ने गोपनीय पत्र एडीएम वंदना त्रिवेदी को भेजा था। इसके बाद एडीएम ने संबंधित निकायों के अधिशासी अधिकारियों से जवाब तलब किया हैं। नोटिस में कहा गया है कि तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें। जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें