फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर जाकर करें शिकायतों का निस्तारण: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। संडीला कोतवाली में एसपी राजेश द्विवेदी ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें शिकायतों का मौके पर जाकर जल्द निस्तारण करें।
विज्ञापन

एसपी ने चुनाव की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम डीपी सिंह, कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज बालेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। टड़ियावां थाना परिसर में एसओ राजदेव मिश्रा व नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव ने 12 में से सात शिकायतों का निस्तारण किया। बेनीगंज कोतवाली में कोतवाल इंद्रजीत सिंह चौहान ने शिकायतें सुनीं।
यहां चार शिकायतें दर्ज की गईं। हरपालपुर कोतवाली में एसडीएम सवायजपुर स्वाती शुक्ला ने शिकायतें सुनीं। यहां पांच शिकायतें आईं। अरवल थाने में एसओ राजपाल सिंह ने समस्याएं सुनीं। हरियावां थाने में नायब तहसीलदार सुरभी राय व एसओ अनिल सक्सेना ने समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक संजय तिवारी, अवधेश दीक्षित, आनंद वर्मा, हेमपाल व लेखपाल ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें