शहर स्थित एसएमडी पब्लिक स्कूल में एयरविंग साल्यूशंस कंपनी की ओर से सामान्य ज्ञान एवं जलेबी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता
में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर
सम्मानित किया गया। कंपनी के एमडी देश दीपक गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताओं
से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। कंपनी द्वारा इस तरह के आयोजन
जिले भर में किए जाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने बाले सभी
बच्चों की सराहना की।
सामान्य ज्ञान में तुषार गुप्ता तथा अभिनव वर्मा
प्रथम, शिवांग गुप्ता तथा यश गुप्ता ने द्वितीय तथा वैष्णवी व जतिन ने
तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि जलेबी दौड़ में अनामिका कुशवाहा प्रथम, तुलसी
गुप्ता द्वितीय एवं प्रशांत वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके
पर स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल गुप्ता और टीचरें मौजूद थे।