फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में नवविवाहिता का शव लटका मिला

Thu, 17 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। करीब ढाई महीना पहले ब्याहकर ससुराल आई विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। इस दौरान ससुरालीजन घर से फरार थे। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने के कारण ससुरालीजनों पर बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के बैरागी खेड़ा निवासी बेचेलाल ने बेटी सुनीता (22) की शादी 7 मई 2017 को खेरउली देहात कोतवाली निवासी रिंका के साथ की थी। बेचेलाल ने बताया कि शादी में सामर्थ्य के मुताबिक खर्च किया था। इसके बाद भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद से ससुरालीजन बेटी को मारपीट की प्रताड़ित करने लगे थे। बताया कि शादी के बाद बेटी को विदा कराकर मायके ले आया था।

बेटी ने आप बीती बताई थी। बेचेलाल ने बताया कि रक्षाबंधन के दूसरे दिन रिंका बेटी को मायके से विदा करा ले गया था। इस दौरान उसने उसके सामने ही बेटी को धमकाया था। उसने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 2:30 बजे खेरउली गांव से अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया था। बताया कि सुनीता ने फांसी लगा ली है। इस पर बेचेलाल गांव के लोगों के साथ खेरउली पहुंचा। इस दौरान ससुरालीजन घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन


बुधवार को बेचेलाल ससुरालीजनों के आने का इंतजार करता रहा। ससुरालीजनों के नहीं आने पर गुरुवार सुबह उसने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल आनंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट की टीम ने भी वहां पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें