गरीबों और जरूरतमंदों को नारायण सेवा समूह ने फिर से
खुशियों का तोहफा दिया है। समूह द्वारा रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर
कालेज में वस्त्र वितरित किए गए, जिसमें जनपद के कई ग्रामों से चयनित किए
गए 70 गरीब महिला-पुरुषों को कपड़े दिए, जिसको पाकर गरीबों के चेहरों पर
मुस्कान खिल गई।
रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के प्रांगण में आसपास के
गांव से चयनित महिला-पुरुषों को बुलाकर नारायण सेवा समूह ने कपड़े सौंपे।
महिलाओं को साड़ी ब्लाउज और पुरुषों को पैंट-शर्ट व कुर्ता पायजामा का
वितरण किया गया। समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने कहा कि
धनवान व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, वहीं
गरीब वर्ग के लोग बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई से गुजारते
हैं।
ऐसे में उनकी सहायता करना और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही सच्ची
नारायन की पूजा है। चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अविनाश चंदेल, नितिन मिश्रा,
सुशील अवस्थी, अखिलेश कटियार आदि ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा
बढ़ती हैं, ऐसे में लोगों को खुशियां बांटने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
सोमेश, डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. सुधीर चौहान, जयशंकर गुप्ता, मो. वशी,
राम सनेही द्विवेदी, तारकनाथ ने कहा कि गरीबों की सहायता के लिए समाज को
ज्यादा से ज्यादा त्याग करना चाहिए। इससे सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति
होती है। इस मौके पर संदीप अग्रवाल, पतिराज, प्रभु दयाल गुप्ता, सुमेर
सिंह, ज्योति प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे।