हर बच्चे के अंदर एक वैज्ञानिक होता है। बस जरूरत
होती है, तो अपनी दृढ़ इच्छा और लगन से उसको तराश कर सबके समक्ष लाने की।
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए
एडीजे रामकरन ने यह बात कही।
उन्होंने बच्चों के माडलों को देखकर न
सिर्फ उनको शाबासी दी, बल्कि कुछ शेष रह गई कमियों को भी पूरा करने की बात
कही। एडीजे ने कहा कि छात्र जीवन ही एक ऐसा समय होता है, जब अपनी मेहनत के
बल पर छात्र अपने पूरे जीवन की नींव रखता है, इसलिए इस दौर में
छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति मन एकाग्र कर पठन-पाठन पर ही ध्यान
देना चाहिए।
इस मौके पर प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह ने कहा कि बच्चों ने
पर्यावरण, ऊर्जा रूपांतरण, प्रकाश संश्लेेषण, परमाणु संरचना, यातायात आदि
विषयों पर माडलों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसके
अलावा जी लर्न, एस चांद हरकोट द्वारा प्रदर्शित वैज्ञानिक माडल और स्मार्ट
क्लास सिस्टम के प्रदर्शन ने प्रदर्शनी में चार चांद लगा दिए।
स्कूल के
टीचर दिलीप सिंह, निधि सिंह, शुची अग्रवाल ने कामर्स प्रदर्शनी का नेतृत्व
किया। इस दौरान शिवानी पांडेय, रोहित उपाध्याय, प्रखर सक्सेना ने विज्ञान
वग का नेतृत्व किया। आर्ट्स क्राफ्ट की प्रदर्शनी अंजू त्रिपाठी, शाइस्ता
खान, अंजना सिंह के मार्ग दर्शन में प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर प्रमोद
सिंह, इंद्रेश्वर नाथ गुप्त, मिथिलेश मिश्र और सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद
थे।