नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर
जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का
भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की।
रविवार को मौनी
बाबा मंदिर पर पुजारी हरिओम पांडेय के सानिध्य में नारायण सेवा समूह के
कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने भगवान का पूजन अर्चन किया। उसके बाद
भोग लगाकर गरीबों को पूड़ी सब्जी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि दूसरों की
सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख और वैभव की प्राप्ति होती है, उसे
शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
संगीता जैन, अजय कटियार, दौलतराम
यादव, प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, डा. डीपी सिंह, जयशंकर गुप्ता, मो. वशी
ने भोजन वितरण कर कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची
भक्ति के समान है। इस दौरान सोमेश, डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. सुधीर
चौहान, बिरजू अग्रवाल, राम सनेही द्विवेदी और नितिन मिश्रा ने कहा कि
जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है तथा वैभव व
सुख प्राप्त होता है।
इस मौके पर रामशंकर शुक्ला, कमलेश रस्तोगी, अरविंद
कुमार, विजय कुमार और शिवसदन मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग भंडारा कराने
में शामिल थे।