फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए चौथे दिन भी नहीं डिगे किसान

Sun, 09 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद लेखपाल द्वारा मनमानी करते हुए जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए ग्राम सेखौरा के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। चौथे दिन भी अपनी मांगों से किसान डिगे नहीं।
विज्ञापन


इस दौरान कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे गोपामऊ के ग्राम सेखौरा परगना के कुलदीप व गुरजंट ने बताया कि संबंधित लेखपाल द्वारा दूसरे पक्ष से सांठगांठ के चलते समाधान दिवस पर फर्जी तरीके से दूसरे के पक्ष में विवादित भूमि का कब्जा दिखा दिया और नापजोख भी करवा दी। इस कार्य के लिए लेखपाल ने बड़े स्तर पर सुविधा शुल्क की राशि ली है।

उनका कहना है कि न्यायालय के आदेशों की भी लेखपाल के द्वारा अवहेलना की गई है, जो न्याय संगत नहीं है। आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा अवैधानिक ढंग से नाप कर कब्जा कराने का कुचक्र रचा गया है। इससे वह और उसका परिवार काफी आहत है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किए चार दिन हो चुके हैं, पर अभी तक कोई सक्षम अधिकारी ने उनकी मांगों को पूरा करना तो दूर सुना तक नहीं, लेकिन उनका धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती। उधर, धरना प्रदर्शन में दोनों के अलावा अन्य ग्रामीण भी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें