फोटो-19-गर्रा नदी के किनारे मौजूद ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
सांडी। सांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौरा में कक्षा 11 के छात्र ने घरेलू विवाद से नाराज होकर गांव के पास से निकली गर्रा नदी में छलांग लगा दी। दिन भर उसे खोजने की कोशिश चलती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
ग्राम रौरा निवासी सुमित (15) सांडी के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों के मुताबिक सुमित का बुधवार रात परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद सुमित का कोई पता नहीं चला।
कुछ ग्रामीणों ने सुमित के नदी में कूदने की परिजनों को जानकारी दी और चप्पलें नदी के किनारे रखे होने की बात कही। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सुमित को तलाशने का अभियान चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चला, देर शाम अंधेरा होने पर अभियान बंद हो गया।