फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। तीन दिन से लापता चल रहे कस्बा निवासी युवक का शव गुरुवार को शाहजहांपुर में जिला अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन भवन में पड़ा मिला। शाहजहांपुर निवासी मौसेरे भाई ने मृतक की शिनाख्त की। सूचना मिलने के बाद परिजन शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला मौलागंज निवासी सैयद आजम (41) चंडीगढ़ में सिलाई का काम करता था। एक सप्ताह पहले वह घर आया था। 14 दिसंबर की सुबह आठ बजे वह किसी काम से घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।
आजम शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में खोज की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर बुधवार को भतीजे फैजार अली ने कोतवाली में चाचा सैयद आजम की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को आजम का शव शाहजहांपुर में जिला अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन भवन में पड़ा मिला। शाहजहांपुर पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में थी। इसी बीच अज्ञात का शव मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खबर संज्ञान में आने पर शाहजहांपुर निवासी मौसेरे भाई शोएब ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त सैयद आजम के रूप में की।
आजम का शव मिलने की बात पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि आजम विवाहित था, उसका एक बेटा है। परिजन दोपहर में शाहजहांपुर के रवाना हो गए। शाहाबाद कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक का शव मिलने की बात संज्ञान में है। शाहजहांपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें