फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का जंगल में फांसी पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा विजय से मंगलवार शाम से लापता युवती का शव बुधवार शाम गांव से 50 मीटर दूर स्थित जंगल में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा विजय निवासी निधी (18) मंगलवार शाम से लापता थी। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला था। बुधवार को परिजन गांव के आसपास उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान देर शाम पांच बजे गांव से कुछ पर स्थित जंगल में बकरियां चराने गए चरवाहों ने निधी का शव आम के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से फांसी पर लटकता देखा। चरवाहों के शोर मचाने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए।
पिता सुशील ने बताया कि निधी दो भाइयों के बीच इकलौती थी। मृतका के पिता ने घटना के कारणों की जानकारी न होने की बात कही है। बताया कि बेटी की फरवरी में शादी होनी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें