फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट में ड्यूटी के दौरान सेना नायक की मौत

विज्ञापन
सैनिक दिवाकर की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पंजाब के फिरोजपुर कैंट में तैनात सैनिक की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने फोन कर घटना की सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। इलाके में भी शोक छा गया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरखनी निवासी दिवाकर वाजपेयी उर्फ छुन्ना (33) सेना में नायक थे। वह पंजाब के फिरोजपुर कैंट में 165 मीडियम रेजीमेंट में तैनात थे। भाई प्रवीण ने बताया कि मंगलवार शाम हेडक्वार्टर से अधिकारियों ने फोन कर सूचना दी कि मंगलवार को रेड एलर्ट जारी किया गया था। सभी बाघा बार्डर की ओर ड्यूटी पर जा रहे थे।
दिवाकर भी निकले ही थे कि तबीयत खराब हो गई। जिससे कुछ देर में ही उनकी मृत्यु हो गई। वहां पहुंचकर ही अन्य जानकारी मिलेगी। दिवाकर की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि दिवाकर वर्ष 2009 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी शालिनी, दो बेटे लव,कुश हैं। घटना की जानकारी से पत्नी शालिनी बदहवास हो गईं। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह से शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। भाई ने फोन पर बताया कि वह रास्ते में हैं। शव गुरुवार सुबह तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें