पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखरिया में तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मंगलवार को सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी हमीद (50) तीन दिन से लापता चल रहे था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा।
परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मंगलवार की सुबह उसका शव बखरिया व हिल्लापुर गांव के बीच स्थित आम के बाग मेें फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार रह रहा था।
काफी इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था, जिससे परेशान होकर हमीद ने खुदकुशी कर ली। मृतक का एक पुत्र है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।