फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी, इस सड़क पर बहुत हादसे होते हैं, फोर लेन बनवा दो : अशोक रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम-मल्लावां-उन्नाव राज्य राजमार्ग को फोरलेन करने और राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत ने नियम 377 के तहत लोकसभा में यह मामला उठाया है। मिश्रिख सांसद ने सदन में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि बिलग्राम-मल्लावां-उन्नाव राज्य राजमार्ग संख्या 38 है। यह हरदोई जनपद होते हुए एक तरफ उन्नाव और दूसरी तरफ शाहजहांपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 से जुड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन है। हरदोई और उन्नाव में इस सड़क की चौड़ाई बहुत कम है।
विज्ञापन

इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ साल पहले मल्लावां नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष अंकित जायसवाल का इसी मार्ग पर दुर्घटना में निधन हो गया था। 25 नवंबर 2024 को भी भीषण दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए उक्त राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने की स्वीकृति और मार्ग के लिए फोरलेन बनवाए जाने की मांग की गई है। सांसद अशोक रावत ने बताया कि मंत्री ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें